जोशीमठ (चमोली)। मंगलवार को औली स्थित चेयर लिफ्ट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और लिफ्ट बीच में ही फंस गयी जिससे इसमें बैठे चार पर्यटक हवा में ही लटकते रह गये। बाद में आईटीबीपी और निगम के कर्मियों ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर चारों पर्यटको को सुरक्षित नीचे उतारा गया। हालांकि यह घटना घटी नहीं बल्कि इस घटना को दर्शाया गया ताकि किसी भी आपदा के दौरान यदि चेयर लिफ्ट में किसी प्रकार की खराबी आ जाती है तो यहां फंसे लोगों को किस पर सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। इसके लिए आईटीबीपी और निगम के कर्मियों ने माॅक अभ्यास किया।
हिमक्रीड़ा स्थली और में निगम की ओर से संचालित चेयर लिफ्ट में कभी किसी प्रकार की तकनीकी खराबी आ जाने की दशा में पर्यटकों को कैसे सुरक्षित उतारा जाए। इसके लिए मंगलवार को आईटीबीपी और गढ़वाल मंडल निगम की ओर से माॅक अभ्यास किया गया। जिसमें चार पर्यटक चेयर लिफ्ट में फंस गये थे। जो हवा में लटक रहे थे। आईटीबीपी और निगम कर्मियों ने उपकरणों के साथ इस लिफ्ट तक पहुंच कर चारों पर्यटकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित नीचे उतारा।a

