खबर को सुनें

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के दूरस्थ हरमल  गांव निवासी पूर्व सैनिक 68 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र मेथुन सिंह गांव के पास पिंडर नदी में लकड़ी का कच्चा पुल बनाते समय अचानक नदी में गिर कर बह गया है। ग्रामीण नदी में शव के ढूंढ खोज में जुटे हैं।

बुधवार को हरमल के ग्रामीण लोनिवि के आदेश पर पिंडर नदी पर लकड़ी का कच्चा पुल बना रहे थे, तभी अचानक पूरन सिंह गडिया नदी में गिर गए। ग्राम प्रधान कलावती गडिया और ग्रामीण हरेंद्र सिंह ने इस की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक नलधूरा और तहसीलदार थराली को दी है। उन्होंने बताया है कि वर्ष 2013 की आपदा में हरमल गांव के पास पिंडर नदी में बना झूला पुल बह गया था। वर्ष 2021 में हाइड्रोलिक ट्राली भी नदी के बेग से बह गई। लोनिवि के ईई के आदेश पर ग्रामीण नदी में आवाजाही के लिए लकड़ी का कच्चा पुल बना रहे थे। इस बीच यह घटना हो गई है। ग्रामीण नदी में शव को ढूंढने में लगे हैं। अभी शव नहीं मिला है। पिंडर पानी गंदा होने शव को ढूंढने में दिक्कत आ रही है। पूरा गांव खोजबीन में लगा है।

राजस्व उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया है कि तहसील प्रशासन की सूचना दे दी गई है। शव को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!