खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। पूर्व प्रधानाध्यापक और पूर्व स्काउट गाइड शिक्षक अवतार सिंह बिष्ट को उनके बेहतर शिक्षण कार्य और स्काउट गाइड शिक्षक के रूप में दी  गई सेवाओं के लिए शिक्षा विभाग ने उन्हें उनके घर कठूर गांव पहुंच कर सम्मानित किया।

अविभाजित उत्तर प्रदेश में अवतार सिंह  बिष्ट चमोली जिले के शिक्षा विभाग में स्काउट गाइड शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे। उसके बाद उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पदोन्नति होने पर वे प्रधानाध्यापक के पर से सेवानिवृत्त हुए।  शिक्षा की ओर से स्काउट गाइड शिक्षक के रूप में बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें इस वर्ष का सम्मान दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली कुलदीप गैरोला और प्रशासनिक अधिकारी शंकर सिंह बिष्ट ने अवतार सिंह बिष्ट के गांव कठूर पहुंच कर उनके घर पर उन्हें शाॅल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके पुत्र सुनील नाथन बिष्ट भी मौजूद थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विभाग की ओर से उनके सराहनीय कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान दिया है। बिष्ट का सम्मान करते हुए वे स्वयं को भी गौरान्वित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि अन्य शिक्षकों को भी इनसे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!