खबर को सुनें

हरिद्वार। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने आज कनखल में राजघाट, सतीघाट, दक्षेश्वर महादेव मंदिर घाट का स्थलीय निरीक्षण किया और गंगा में हो रही गंदगी को लेकर नमामि गंगा से जुड़े हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे तुरंत गंगा के इन घाटों की सफाई व्यवस्था करें वरना उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने फोन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की और उनका ध्यान कनखल क्षेत्र में गंगा घाटों पर हो रही गंदगी की ओर दिलाया। पूर्व विधायक गुप्ता ने कहा कि यदि 2 दिन के अंदर गंगा की सफाई नहीं की गई तो वे कनखल के राजघाट में धरना देंगे। आजकल कनखल में गंगा जी में घुटनों-घुटनों पानी भी नहीं चल रहा है और गंगा में जबरदस्त गंदगी हो रही है। गंगा घाटों में बदबू के मारे श्रद्धालुओं का गंगा स्नान करना भी मुश्किल हो रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!