खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड क्रांति दल की गुरूवार को एक बैठक चमोली में आयोजित की गई जिसमें नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें दिगम्बर सिंह फरस्वाण को जिलाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक जिला संयोजक बृजमोहन सिंह सजवाण की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  जिसमें जिला प्रभारी एपी जुयाल, केंद्रीय मीडिया प्रभारी शांति प्रसाद भट्ट भी शामिल थे। बैठक में सर्वसम्मति से दिगंम्बर सिंह फरस्वाण को जिला अध्यक्ष, यशपाल सिंह नेगी को जिला महामंत्री, दुलप सिंह पडियार को जिलाध्यक्ष टैक्सी यूनियन उत्तराखंड क्रांति दल चमोली बनाया गया। साथ ही सभी सक्रिय सदस्यों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला संयोजक बृजमोहन सिंह सजवाण ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए जल्द ही चमोली जिले की कार्यकारणी का विस्तार किये जाने को कहा। साथ ही जिलाध्यक्ष ने कहा कि  जिला चमोली में जनता की समस्याओं को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस मौके पर प्रभारी चमोली एपी जुयाल, केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, भगत सिंह कुंवर, महिपाल फरस्वाण, सर्वेश्वर प्रसाद पुरोहित, हिम्मत रावत, अशोक सिंह, उमाशंकर, मनोज सिंह, गोविंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, दुर्गा देवी, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!