खबर को सुनें
  • चकराता में  SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

चकराता।  थाना चकराता द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक यूटिलिटी वाहन क्वासी बोथा जगह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है , जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना पर SDRF टीम अपर उप निरीक्षक योगेंद्र भण्डारी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर मकान के ऊपर गिरे यूटिलिटी वाहन तक पहुँच बनायी गई। वाहन में 05 लोग सवार थे ।सभी घायल थे। SDRF टीम द्वारा सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

गौरतलब है कि यूटिलिटी वाहन विवाह समारोह से वापस घर की ओर आ रहा था की अचानक वाहन अनियंत्रित होकर मकान की छत पर जा गिरा।

घायलों का विवरण

1. अरुण कुमार उम्र -30 वर्ष पुत्र गतिराम, निवासी नौगांव
2.  रमेश उम्र -52 वर्ष
3. संदीप उम्र -27 वर्ष
4. अरविन्द उम्र -42 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह, निवासी  नौगांव उत्तरकाशी
5.  सुभाष उम्र -33 वर्ष पुत्र नतनी, निवासी  नौगांव

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!