खबर को सुनें

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित आर्यनगर के समीप अज्ञात टप्पेबाज ने भाजपा के ग्राम प्रधान के कार में रखे साढ़े पांच लाख रुपये उड़ा लिए। टप्पेबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस में हडकंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, किन्तु टप्पेबाज का कुछ पता नहीं चला। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की दोपहर ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित आर्यनगर चौक के समीप ग्राम अंबुवाला वाला के प्रधान भाजपा नेता धर्मेन्द्र चौधरी की कार में साढ़े पांच लाख की नगदी रखी हुई थी। कार खड़ी कर जैसे की वह कुछ दूरी पर गए इसी दौरान कार में रखी नगदी पर अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। बताते हैं कि भाजपा नेता धर्मेन्द्र चौधरी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए आए थे। किसी कार्य के लिए वह आर्यनगर चौक गए थे। इसी दौरान कार से नगदी किसी ने साफ कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। बावजूद इसके टप्पेबाजं का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने आरोपितों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। पुलिस का दावा है की शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!