देवाल। पिछले दो दिन से क्षेत्र में रूक-रूक बारिश हो रही है, वहीं साढ़े 16 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित रूपकुंड में इस मौसम का पहला हिमपात होने से नीचले इलाकों वाण, कुलिग, लोहाजंग, घेस, हिमनी, ल्वाणी, बलाड, रामपुर, तोरती, सवाड, ग्वालदम, देवाल आदि स्थानों में ठंड महसूस हो रही है। शनिवार को सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है।
क्षेत्र में धान की फसल की कटाई और मड़ाई शुरू हो गई है। बारिश से खेती किसानी के काम में व्यवधान पैदा हो रहा है। किसान हीरा सिंह पहाड़ी, नरायण सिह ने बताया है कि उच्चहिमालयी क्षेत्र बर्फ पढ़ने से ठंड हो रही है। किसानों को कास्तकारी करने खलल पड़ रही है। बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

