खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के बिरही के समीप जंगल में लगी आग में झुलस कर एक फायर वाचर की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार गत रात्रि को बिरही के जंगल में भीषण आग लग गई थी। आग की सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ फायर वाचर ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भीषण लगी थी कि आग पर काबू पाना कठिन हो गया था। इस बीच आग बुझाते हुए फायर वाचर झुलस गया और उसकी मौत हो गई। मृतक फायर वाचर की पहचान पाखी निवासी 43 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र नंदन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश दूबे ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा बीमे की दस लाख की धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा जो भी संभव हो सकेगा सहयोग किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!