खबर को सुनें

हरिद्वार। पंतद्वीप पार्किंग के पास गुरुवार की देर रात अचानक झोपडि़यों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल की 3 गाडि़यों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। आग से दो झोपडि़यां जलकर राख हो गईं। गनीमत रही की अग्निकांड़ में कोई हताहत नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार करीब 2 बजे पंतद्वीप पार्किंग के पास सर्वानंद घाट पर झोपडि़यों में आग लगने की दमकल विभाग को सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाडि़यां मौके पर पहुंची और बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। आग इतनी विकराल थी कि दमकल की 3 गाडि़यों को आग बुझाने में लगाना पड़ा। आग के कारण दो झोपडि़यां जलकर राख हो गईं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि जिन झोपडि़यों मंे आग लगी उनमें ताला बंद था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!