खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के बंड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर गुरूवार को जिले के भ्रमण पर आए पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा को बंड विकास संगठन ने पीपलकोटी में एक ज्ञापन सौंपा।

बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, संरक्षक शंभू प्रसाद सती, भाजपा पीपलकोटी मंडल अध्यक्ष दीपक पंत, कागा-गरपक प्रधान पुष्कर सिंह, भुवन लाल शाह, जगत सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह फरस्वाण, प्रभाकर भट्ट आदि ने काबिना मंत्री सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2016 में आईटीआई की स्वीकृति  मिली इसमें इलेक्ट्रीशियन एवं प्लंबर वेल्डर ट्रेड को मंजूरी मिली थी। इसके बाद संस्थान संचालन होने लगा। संस्थान का भवन न होने और अनुदेशकों की तैनाती न होने से संस्थान मौजूदा दौर में बंद चल रहा है। मुख्यमंत्री से भवन निर्माण के लिए जीआईसी गडोरा की 20 नाली भूमि आईटीआई को देने के लिए सहमति बनी थी। इस लिए भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की जानी चाहिए। ज्ञापन में पशुचिकित्सालय के भवन निर्माण हेतु भी वित्तीय मंजूरी का आग्रह किया गया। काबिना मंत्री बहुगुणा ने कहा कि जल्द ही भवन निर्माण के लिए वित्तीय मंजूरी दी जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!