खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के जैन बिष्ट और कैल नदी पर बाढ़ सुरक्षा के लिए आमंत्रित निविदा में धांधली की आशंका व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों और ठेकेदारों ने निविदा को निरस्त करने की मांग का एक ज्ञापन बुधवार को अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल रूद्रप्रयाग को भेजा है।

जिला पंचायत सदस्य कृष्णा सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप राम, ठेकेदार हरिकृष्ण पांडे, केदारदत्त कुनियाल का कहना है कि जैन बिष्ट और कैल नदी पर बाढ़ सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए सिंचाई कार्य मंडल रूद्रप्रयाग की ओर से बीते 24 नवम्बर को समाचार पत्रों के माध्यम से एक निविदा आमंत्रित की गई। जिसमें निविदा ई- टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से 16 दिसम्बर तक  जमा की जानी थी और इस  निविदा को 18 दिसम्बर को खोला जाना था लेकिन इसे 18 दिसम्बर को खोले जाने के बजाय 31 दिसम्बर को खोला गया है। जिससे इस निविदा में धांधली होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उनका यह भी आरोप है कि राजनैतिक दबाव में निविदा में छेड़छाड किये जाने की संभावना है। जिसे देखते हुए इस टेंडर प्रक्रिया को निरस्त किया जाय अथवा जिन ठेकेदारों की ओर से 16 दिसम्बर तक अपने टेंडर जमा किये गये है। उन्हीं सब का तुलनात्मक सारणी बना कर उपयुक्त पाये जाने वाले ठेकेदार को कार्य दिया जाए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!