खबर को सुनें

नैनीताल। पुलिस ने 20 लाख रुपए की स्मैक के साथ बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शाकिर हुसैन और साहिब निवासी बनभूलपुरा है, जिसके पास से पुलिस को करीब 103 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इस मामले का खुलासा नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट ने किया है।

उन्होंने बताया कि जिले को नशा मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। अवैध नशे के खिलाफ जिले के सभी थानों क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया है। इसी अभियान के तहत बनभूलपुरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम देर रात हल्द्वानी के इंदिरानगर चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। तभी चेकपोस्ट पर ऑल्टो कार आती हुई थी, जिसमें बैठे हुए दोनों लोग भी पुलिस को संदिग्ध लगे। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से करीब 103 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी बाप-बेटा हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस रिकॉर्ड में पता चला कि इससे पहले भी दोनों जेल जा चुके है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!