खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। देवाल ब्लॉक के मुंदोली में डीजल डीलर को लाइसेंस देने की कवायद शुरू हो गई है। दरअसल देवाल ब्लॉक के मुंदोली में वाहनों के लिए डीजल की कोई व्यवस्था नहीं है। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में ईंधन की सुचारू आपूर्ति के लिए हुई बैठक में मुंदोली में दो पैटी डीजल डीलर लाइसेंस के लिए प्राप्त आवेदनों पर विचार विमर्श कर संस्तुति प्रदान की गई। डीएम ने कहा कि देवाल विकासखंड में ईंधन आपूर्ति को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्पन्न हो रही समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि डीएसओ को निर्देश दे दिए गए है कि नियमानुसार आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक औपचारिकताओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूरा करते हुए लाइसेंस जल्द निर्गत होने चाहिए। जिला प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में डीजल आपूर्ति व्यवस्था को बल मिलेगा और स्थानीय नागरिकों, किसानों तथा वाहन चालकों को सुविधा भी मिलेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!