खबर को सुनें
देहरादून। जनपद में शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों पर जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आज आबकारी विभाग द्वारा  विकास नगर क्षेत्र अंतर्गत जांच अभियान चलाया जा रहा है, करीब 5 देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकानों पर छापामारी अभियान की गई, जिनमें ओवर रेक्टिंग की मामला नहीं पाए गए हैं।
जबकि जनपद में  जिलाधिकारी के निर्देशन पर हुई कार्रवाई में अब तक ओवर रेटिंग एवं अन्य अनियमितताओं पर करीब रुपए 10 लाख का  देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकान से अर्थदंड  वसूला गया है। मदिरा की दुकानों पर पोस्टर बैनर चस्पा करने के निर्देश  के साथ ही ओवर रेटिंग पाए जाने पर जुर्माना तथा तीन बार ओवर रेटिंग पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक करीब 5 दुकानों का विकास नगर क्षेत्र अंतर्गत छापामारी की गई है किंतु किसी भी दुकान में अनियमितताएं एवं ओवर रेक्टिंग नहीं पाए गए हैं। 
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *