खबर को सुनें

गोपेश्वर। चमोली जिला सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों के लिए सभी विकास खंडों में पूर्व सैनिक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर (सेनि) सीएसए गुप्ता ने बताया कि जनपद में तीन से 28 जून तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में राज्य व केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही प्रतिभागियों की पेंशन, स्पर्श पोर्टल संबंधित समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों को समस्या के निराकरण के लिए दस्तावेजों की मूल व छायाप्रति  साथ लेकर आने को कहा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!