खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेते हुए कहा कि चमोली जिले के गांवों के विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।

शुक्रवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम कें नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह और सदस्य ढाक वार्ड से आयुषी, उर्गम से रमा देवी, सैंजी से संतोषी, देवर खड़ोरा जय प्रकाश पंवार, पिलंग से विपिन फरस्वाण, सलना से दिव्या भारती, थालाबैंड से वीरेन्द्र सिंह राणा, जाख से रेखा देवी, सिमली से विक्रम सिंह कठैत,  थिरपाक से सरोजनी देवी,  भल्सां से  विशंभरी देवी,  मालसी से कामेश्वरी देवी,  कोठा से सुरेश कुमार बिष्ट,  बछुवावाण से  अनीता रावत,  कोठली  से साक्षी नेगी,  छेकुड़ा से सुंदर सिंह नेगी, विनायक से प्रदीप बुटोली, सूना से हरीश राम, चौंडा से कला देवी, हाटकल्याणी से उर्मिला बिष्ट, सवाड़ से बलवीर राम ,बूरा से  भगवती देवी तथा भेंटी वार्ड से महेन्द्र सिंह  ने को शपथ दिलाई।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के विकास के लिए सभी सदस्यों का सहयोग जरूरी है। सबको साथ लेकर ही जिले की सबसे बड़ी सदन को चलाया जाएगा। क्षेत्र के विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह जनपद हमारा है और हम सबको जिले के हितों की रक्षा करने के लिए मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जिले के किसी भी क्षेत्र के साथ किसी प्रकार से अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। सदस्यों के सहयोग से जिले का समग्र विकास ही उनका पहला उद्देश्य है।

इस मौके पर मुख्य अतिथि बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, सीडीओ अभिषेक त्रिपाटी, एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम आरके पांडेय आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *