गोपेश्वर (चमोली)। लोक सभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने के लिए भाजपा के गढ़वाल लोक सभा चुनाव प्रभारी पुष्कर काला ने मंगलवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी संगठन के लिए महत्तवपूर्ण है और देश के लिए भी महत्पूर्ण है। आज भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता जिन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर देश की लोकसभा में दो सांसद से 303 तक पहुंचाये है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा गढ़वाल लोक सभा प्रभारी ने कहा कि हर एक कार्यकर्ता के दम पर आज कश्मीर से धारा 370 धारा खत्म कर जम्मू कश्मीर को देश की मुख्यधारा में शामिल किया। हर एक कार्यकर्ता के दम पर हमने पांच सौ वर्षो के लंबे संघर्ष के बाद राम मन्दिर का निर्माण किया, देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाई जिसका लाभ बिना अवरोध और बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ती तक मिला है।  आज देश की सीमाएं सुरक्षित हुई और सैनाएं आधुनिक हुई है। देश के विकास मे बाधक कई पुराने कानूनों को खत्म किये गये। आज देश और देश वासियों का दुनियां में मान सम्मान बढ़ा है। दुनिया का भारत के प्रति विचार बदला है। बैठक में निवर्तमान विधयक राजेंद्र भण्डारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव सामने है और जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे हम सभी की जिम्मेदारी ओर बढ़ रही है। हम सभी को अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य है.. आज चारों और भाजपा के पक्ष में माहौल बना है अब हमे इस माहौल को वोट में परिवर्तन करना है।  बैठक में महिला मोर्चा गढ़वाल संयोजक चंद्रकला तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, हरक सिंह नेगी, राजेन्द्र भण्डारी, विनोद नेगी, नन्दन सिंह बिष्ट, संदीप रावत, चंद्रकला तिवारी, पुष्पा पासवान, मोहन नेगी, विनोद कनवासी,  महेंद्र राणा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *