खबर को सुनें

-गोपेश्वर में आयोजित हुई भाजपा की लोस चुनाव प्रबंध समिति व कोर कमेटी की बैठक

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में शुक्रवार को  भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति और बदरीनाथ विधान सभा की कोर कमेटी की बैठक में बोलते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सभी कार्यकर्ता समर्पित होकर चुनाव में जुट जायं। हर कार्यकर्ता को प्रत्येक बूथ जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करना है।

गोपेश्वर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में भाजपा परिवार से हजारों की संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। दल में आने वाला हर कार्यकर्ता हमारे परिवार का हिस्सा है। आपसी समन्वय और आपसी संवाद से आज से ही चुनाव में जुटना है। पार्टी संगठन की ओर से निर्देशित हर कार्य को शत प्रतिशत करना है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हम सब के लिए महत्वपूर्ण है। हर कार्यकर्ता का बूथ इस चुनाव में प्रधानमंत्री के लिए सहयोगी बने।  बैठक मे महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि हर कार्यकर्ता चुनाव में पूरी जिम्मेदारी से कार्यों मे जुटना है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर जाकर बूथ समितियों से सम्पर्क कर चुनाव की दृष्टि से उनको कार्य बांटे। बैठक मे निवर्तमान विधायक बदरीनाथ विधानसभा राजेंद्र भंडारी, बदरीनाथ विधान सभा संयोजक गजेंद्र रावत, विधानसभा प्रभारी विनोद नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नंदन बिष्ट, राज्य महिला अयोग सदस्य वत्सला सती, विजया रावत, ओबीसी अयोग के सदस्य गुड्डू लाल, महिला मोर्चा गढ़वाल संयोजक चंद्रकला तिवारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष पुष्पा पासवान, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, तारेन्द्र थपलियाल, लक्ष्मण फरकिया, मोहन नेगी, महेन्द्र राणा, हरिबोधनी खत्री, शांति राणा, कुलदीप वर्मा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *