खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिला सेवायोजना कार्यालय चमोली की ओर से 20 सितम्बर को कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए जिला सेवा योजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि 20 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से रोजगार मेले का आयोजन होगा। रोजगार मेले में सिपैट में प्रशिक्षण के लिए सहायक/मशीन ऑपरेटर पद के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता आठवीं, दसवीं व आईटीआई पास होनी चाहिए। जबकि स्पेश इन्टरनेशनल की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनिज असि.मैनेजर (मार्केटिंग) पद के लिए आयु 18 से 35 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर व डिप्लोमा होना चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी रोजगार मेले के दौरान चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते है। नियोक्ता की ओर से साक्षात्कार एवं चयन परीक्षा से पूर्ण विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपेक्षित शैक्षिक योग्यता एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र सहित चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!