खबर को सुनें

थराली (चमोली)। थराली विकासखण्ड के सोल क्षेत्र में डुंगरी गांव के एक वृद्ध ग्रामीण पर बूंगा गांव से कुछ दूरी पहले भालू ने ने हमला कर घायल कर दिया ,जानकारी के अनुसार डुंगरी गांव निवासी लखपत राम उम्र 62 वर्ष मंगलवार सुबह गायों को चराने के लिए डुंगरी से 4 किमी दूर जंगलों की ओर गए थे गायों को लेकर वापस आते समय करीब 3 बजे के आसपास भालू ने लखपत राम पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया लखपत राम ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई ,घायल लखपत राम को उनके परिजन chc थराली लाये जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया ,बता दें कि इससे पहले भी इसी क्षेत्र में स्कूल जाते समय भालू ने एक शिक्षक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था लगातार हो रहे इस तरह के भालू के हमले ने वन महकमे की भी चिंता बढ़ा दी है

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!