खबर को सुनें

हरिद्वार। नो पार्किंग एरिया में खड़ी बिना नम्बर की ई-रिक्शा को हटाने के लिए कहने पर भड़के चालक ने महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता कर दी,यही नहीं वायरलेस सेट पर सूचना देने पर आरोपी चालक ने महिला पुलिस कर्मी के हाथ से वायरलेस सेट छीनकर जमीन पर फेंक दिया। चालक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। घटना बीते कल की है।

मंगलवार शाम रोडवेज बस अड्डे पर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की ई-रिक्शा नो पार्किंग जोन में खड़ी मिली। ई-रिक्शा चालक को वहां से हटने के लिए कहा तो वह नहीं माना। आरोप है कि दोबारा कहने पर रिक्शा चालक ने महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता कर दी। साथ ही गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। उसने महिला कर्मी की वर्दी फाड़ दी।

मामले की सूचना देने के लिए जब महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने वायरलेस सेट निकला तो आरोप है कि चालक ने वह सेट महिला पुलिसकर्मी से छीनकर सड़क पर फेंक दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग और अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर ई-रिक्शा चालक सलीम निवासी बिझौली कोतवाली मंगलौर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!