खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ-मलारी हाइवे पर तपोवन के समीप एक डंपर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि को डंपर संख्या यूके 11सीए 0977 तपोवन के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिससे डंपर चालक मेरठ निवासी ब्रह्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को घटना स्थल से बाहर निकाला और पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!