खबर को सुनें
  • बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहा था यात्री वाहन
  • 12 लोग सवार थे वाहन में, बड़ी घटना होने से टली

गोविंदघाट (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर लामबगड़ से आगे जेपी चट्टान के पास एक यात्री वाहन अनियंत्रित होकर चट्टान से जा टक्कराया। जिससे वाहन चालक विक्रम सिंह घायल हो गया है जिससे पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेज दिया है।

वर्चुअल थाना गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को बदरीनाथ से दर्शन कर लौट रहा टैम्पो ट्रैवलर संख्या आरजे 14टीएफ 0437  लामबगड से आगे जेपी चट्टान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कुल 12 लोग सवार थे 11 लोगों को सामान्य है, चालक विक्रम सिंह के पैर की हड्डी टूट गयी है। जिसे रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!