खबर को सुनें

रौता गांव में पेयजल संकट

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत रौता के ग्रामीणों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी पोखरी को ज्ञापन सौंप कर रौता ग्राम पंचायत में बढ़ते पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है।

ग्राम प्रधान बीरेंद्र राणा के नेतृत्व में पोखरी तहसील में पहुंचकर उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता का पेयजल आपूर्ति को लेकर ज्ञापन दिया। ग्राम प्रधान ने कहा कि कहा चार माह से रौता गांव में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जल संस्थान को कई बार मौलिक और लिखित रूप में शिकायत की गई है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। जिसके कारण तीन सौ परिवारों को पेयजल और मवेशियों के लिए पानी की आपूर्ति प्राकृतिक स्रोतों करने पड़ रहा है। बारिश न होने के कारण प्राकृतिक स्रोतों पर भी पानी की कमी हो रही है। जिसके कारण भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

जिस पर उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने जल संस्थान को ग्रामीणों की पेयजल समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बीरेंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य अनुप चन्द्र रौतियाल, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, कमला देवी, अनिता देवी,  विमला देवी, मंजू देवी, अनुसूया देवी, पुष्पा देवी, कविता देवी, सीमा देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!