खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के चलते गडूना गांव के ग्रामीण पेयजल संकट से जुझ रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर पेयजल आपूर्ति की मांग की है। दरअसल रेल लाइन निर्माण के चलते ग्राम पंचायत सूगी के गडूना गांव में पेयजल स्रोत प्रभावित हो गया है। इसके चलते ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। प्रधान विमला देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पोखरी के एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पेयजल आपूर्ति की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि जल संकट के कारण ग्रामीण अब गांव छोड़ने को विवश हैं। पेयजल व्यवस्था का स्थाई समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण रेलवे कार्य का निर्माण रोकने के लिए धरना प्रदर्शन को विवश होंगे।

एसडीएम अबरार अहमद ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से पेयजल संकट की शिकायत की गई है। राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर हालातों का जायजा लिया जाएगा। पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए समस्या का समाधान भी होगा। इस दौरान प्रकाश बुटोला, सोबती देवी, मदनसिंह, राजेश्वरी देवी मुन्नी देवी, बिमला देवी, आनंदी देवी, अनुराधा देवी आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!