खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी महाविद्यालय की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. वर्षा सिंह को दिव्य हिमगिरी संस्थान एवं यूकोस्ट की ओर से आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया।

डॉ. वर्षा सिंह यूपी के बुलंदशहर से है। इनके पिता भूपेंद्र सिंह राना पेशे से वकील थे और उनकी माता गायत्री सिंह ग्रहणी है। बचपन से ही इनके पिता ने हमेशा इनको  आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने  अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता दिया। डा. वर्षा सिंह ने 2019 में यूकेपीससी की परीक्षा पास की और तत्पश्चात उनका चयन अंग्रेजी विषय में सहायक अध्यापक के पद पर हुआ। मेरिट में नौवां स्थान प्राप्त कर उनकी प्रथम नियुक्ति राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी चमोली में हुई। सीसीएस यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी विषय पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। अपनी नियुक्ति के पश्चात अपने विषय में अविरल कार्य कर रही हैं और उनका पूरा प्रयास छात्रों को अंग्रेजी विषय में आगे बढ़ाना है। उनके इस सम्मान से विद्यालय के छात्र-छात्राओं  में खुशी का माहौल है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!