खबर को सुनें

थराली (चमोलीं)। रसायन विज्ञान में सतत रूप से अलग-अलग शोध कार्य के लिए राजकीय महाविद्यालय तलवाडी के पूर्व प्रवक्ता डॉ. सुरेश कुमार को इस वर्ष के रिसचर्स ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड शनिवार को दिया जाएगा। डॉ. सुरेश कुमार वर्तमान में उच्च शिक्षा निदेशालय के  क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून में नियुक्त है।

डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि  इंटीग्रल टेक्निकल सोसाइटी हरिद्वार की ओर से देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में रसायन विज्ञान में परंपरागत एवं आधुनिक शोध कार्यो के लिए वर्ष 2022 के रिसर्चर ऑफ द अवार्ड के लिए उनका चयन किया गया है। उनके चयन होने पर संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. एएस उनियाल एवं अन्य स्टाफ ने उन्हें बधाई देते  हुए कहा कि उम्मीद है कि आगे भी उनके शोध कार्यों का लाभ देश को मिलेगा।

डॉ. सुरेश कुमार को इससे पूर्व वर्ष 2017 में एक्सीलेंस अवार्ड 2019 में अवार्ड सरोज एवं शिक्षा के क्षेत्र में अवार्ड एवं 2021 में एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। रिसर्चर ऑफ अवार्ड  में चयन होने से तलवारी महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष  प्रदीप जोशी, कमल गिरी, तलवाड़ी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष पिमोली, महाविद्यालय छात्र महासंघ के महासचिव करण सिंह रावत सहित, थराली प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सती पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन थराली के अध्यक्ष केसर सिंह नेगी अध्यापक अभिभावक संघ राजकीय महाविद्यालय तलवारी के अध्यक्ष फरस्वाण ने उन्हें बधाई दी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!