खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने देवाल विकास खंड के सवाड़ गांव में केंद्रीय विद्यालय के लिए अस्थाई भवन में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और जरूरी व्यवस्थाओं जल्द पूरा किया जाए ताकि इसी शिक्षा सत्र से विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो सके। जिलाधिकारी ने  केंद्रीय विद्यालय के अस्थाई भवन में फायर सेफ्टी, मरम्मत एवं रखरखाव, बाउंड्री वॉल तथा फेंसिंग आदि कार्य स्थाई भवन के निर्माण तक सुनिश्चित करने को  संबंधित विभागों को निर्देश दिए।  उन्होंने शिक्षा विभाग को आगामी जिला योजना में केंद्रीय विद्यालय को लेकर आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने कहा। ग्रामीण निर्माण विभाग को विद्यालय के निर्माण काय जल्द पूरा किए जाने पर जोर दिया ताकि इसी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में बच्चों का प्रवेश शुरू हो सके।

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से विद्यालय में बिजली, पानी, शौचालय, खेल मैदान समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की जल्द से उपलब्ध किए जाने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने संगठन को आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय को इस सत्र से प्रारंभ करने के लिए सभी कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान देवाल ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत, प्रधान आशा धपोला, सवाड़ से आलम सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अल्ला दिया, खंड शिक्षा अधिकारी देवाल आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *