खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के तहसील कर्णप्रयाग के सिरोली सीमा क्षेत्र में सिमली गैरसैंण मोटरमार्ग पर 26 दिसम्बर को एक स्विफ्ट कार वाहन संख्या यूके 07 एडी 4472 दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

जिला मजिस्ट्रेट चमोली हिमांशु खुराना ने इस  वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच उप जिला मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग को सौंपी है। जांच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि इस वाहन दुर्घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में 15 दिनों के भीतर सूचना लिखित एवं मौखिक या डाक से उनके कार्यालय/न्यायालय को दे सकता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!