खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के तहसील कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कर्णप्रयाग गौचर मोटरमार्ग पर झिरकोटी के पास चटपीपल गदेरे में 11 अप्रैल को वाहन संख्या यूके11-7556 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार दो व्यक्तियों में से एक की मौके पर मृत्यु तथा दूसरा घायल हो गया था। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने इस वाहन  दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच उप जिला मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग को सौंपी है। जांच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट कमलेश मेहता ने बताया कि उक्त दुर्घटना के विषय में कोई व्यक्ति साक्ष्य अथवा जानकारी देना चाहता हो तो वह व्यक्ति लिखित या मौखिक रूप से 15 के दिन के अन्दर उनके कार्यालय में दे सकते हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!