खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के क्लेक्ट्रेट सभागार गोपेश्वर में सोमवार को आयोजित जनता दरवार मेें जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। जन सुनवाई में 19 शिकायतें दर्ज हुई। जिनमें से अधिकांश डीएम ने मौके पर पर ही निस्तारण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

जनता दरवार में मींग-गधेरा-बैनोली तल्ली मोटर मार्ग अवरूद्ध होने और कार्यदायी संस्था एनबीसीसी की ओर से मार्ग खोलने के लिए ठोस कार्रवाई न किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एनवीसीसी के अधिकारी को तलब किया है। हल्दापानी निवासी रणजीत सिंह ने चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग के किलोमीटर-सात में लोक निर्माण विभाग भूमि का खतौनी में दर्ज न किए जाने की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी को प्रकरण को प्रस्तुत करने को कहा गया।

गिरसा में आपदा के दौरान क्षतिग्रसस्त सिंचाई नहर की मरम्मत न किए जाने और पेयजल कनेक्शन वितरण में अनियमितता की शिकायत सिंचाई एवं जल निगम के अधिशासी अभियंता को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये।

राइका चैनघाट में विद्यालय के उच्चीकरण के बाद शिक्षकों की तैनाती न किए जाने की शिकायत पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। देवाल ब्लाक के ग्राम वांक में विद्युत की झूलती तारों की शिकायत पर अधिशासी अभियंता को विद्युत लाईन को शीघ्र दुरूस्त कराने को कहा गया। ग्राम देवताल निवासी नारायण सिंह ने उरेडा से सोलर लाईट दिलाने की गुहार लगाई। राइका माणा घिंघराण विद्यालय के लिए दान दी गई जमीन को दान नामावली में दर्ज न किए जाने की शिकायत पर एसडीएम चमोली को प्रकरण की जांच करने को कहा गया। ग्राम ब्यारा निवासी 70 प्रतिशित दिव्यांग तनुजा ने ब्यारा में सहकारी बैंक की नवनिर्मित शाखा में संविदा पर कार्य दिए जाने की बात रखी। जिस पर डीसीबी सचिव को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। जनता दरवार में अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक प्रकाश रावत, सीओ पुलिस विलम प्रसाद, डीडीओ सुमन राणा सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *