खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में दो जून से 26 जून तक जनपद में नशा मुक्ति को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी देकर रवाना किया गया।  बताया कि नशा मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों के बारे में जनसाधारण को जागरूक करना है। मादक द्रव्यों के सेवन की समस्या से निपटने और भारत को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार ने 15 अगस्त 2020 को नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, प्रभागीय वनाधिकारी तरुण एस, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ अभिषेक गुप्ता व समाज कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!