खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)।  जल जीवन मिशन की बैठक में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी डिवीजनों को हर घर जल सर्टिफिकेशन में प्रत्येक सप्ताह  10-10 लक्ष्य निर्धारित करने और जल निगम कर्णप्रयाग तथा जल संस्थान कर्णप्रयाग को हर घर जल में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल गुणवत्ता की टेस्टिंग बढाने के भी निर्देश दिए।

डीएम ने जल निगम गोपेश्वर की वन भूमि हंस्तारण के कारण लंबित  पेयजल योजनाओं को लेकर वन विभाग के साथ मिलकर निस्तारण की कार्रवाई करने और पी-2  स्कीम एटीआर में प्रतिदिन मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। जल संस्थान के अधीक्षण अभियन्ता सुशील सैनी ने बताया कि जनपद में स्वीकृत 1241 योजनाओं के सापेक्ष 1134 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं।  पी-2  स्कीम में 571 स्कीम के सापेक्ष जून प्रथम सप्ताह तक 450 डीपीआर पूर्ण हो चुकी है। हर घर जल में 1113 गांवों के सापेक्ष 650 गांव सर्टिफाइड कर दिए गए है। अब तक 563 गांवों की जल गुणवत्ता की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। इस दौरान परियोजना निदेशक आनन्द सिंह अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!