खबर को सुनें

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

पिथौरागढ़। जंगल की आग बुझाने पहुंचे डीएम और डीएफओ, करीब दो घंटें की मशक्कत के बाद पाया काबू। रविवार को जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर धनोडा के पीछे जंगल में आग लगी। घटना की जानकारी मिलते ही वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी। रात्रि करीब आठ बजे जिलाधिकारी डा.आशीष चैहान और डीएफओ कोको रोसो स्वयं भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बेकाबू आग पर काबू पाया। आग बुझाने में वन कर्मियों की टीम के साथ तहसीलदार, राजस्व उप निरीक्षक, आपदा प्रबंधन अधिकारी भी मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!