खबर को सुनें

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने पिथौरागढ स्थित सम्पूर्णानन्द पार्क में आयोजित डॉ लीलाधर भट्ट मैमोरियल सीमान्त हॉस्पिटल ऑखो के अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में अस्पताल संचालको को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल की स्थापना से स्थानीय लोगों को नजदीक ही स्वास्थ्य सेवा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने अस्पताल संचालको को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन की ओर से जो भी मदद सम्भव हो सकेगी की जायेगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ,विधायक गंगोलीहाट फकीर राम, नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ राजेंद्र रावत आदि उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!