खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ भूधंसाव से प्रभावित परिवारों के मवेशियों को चारा की व्यवस्था के लिए ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन सचिव वीवीआर पुरूषोत्तम के निर्देशानुसार जोशीमठ में आपदा प्रभावित पशुपालकों को पशु चारे के लिए कॉम्पैक्ट फीड ब्लॉक और साइलेज का वितरण किया।

मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र, गढवाल मंडल के अपर निदेशक डा.अशोक कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.प्रलयंकर नाथ ने मंगलवार को नगर पालिका जोशीमठ के सिंग्धार, गांधीनगर, सुनील एवं रविग्राम वार्डों में प्रभावित 50 पशुपालकों को पशुओं के लिज कॉम्पैक्ट फीड ब्लॉक और साइलेज का वितरण किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *