गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लॉक के कोट कंडारा क्षेत्र नौली गांव में अतिवृष्टि के कारण भूपाल सिंह बिष्ट की मकान क्षतिग्रस्त हो गई। इस आपदा में कई अन्य मकानों को दरारें आई है।
अतिवृष्टि के कारण नौली गांव के भूपाल सिंह बिष्ट का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी गांव में आनंद सिंह रावत, धन सिंह बिष्ट, जय सिंह रावत आदि के मकानों में दरारें आई है। इसके चलते ग्रामीण खतरे की जद में आ गए है। राजस्व विभाग से प्रभावितों ने लोनिवि से क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।
विभाग ने जल्द मुआवजा देने और सुरक्षात्मक कार्य करने का भरोसा दिया है। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान दिनेश सिंह रावत, सतेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रभावितों को जल्द सहायता प्रदान की जानी चाहिए।

