खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली नगर पंचायत क्षेत्र में गुजरने वाली सड़क पर नालियों के क्षतिग्रस्त होने से में बारिश के साथ ही घरों, होटल, ढाबों से निकालने वाला गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। जिससे आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं इस गंदे पानी के बहने और कई स्थानों पर ठहराव के कारण बीमारियां फैलने का भी भय बना हुआ है।

नगर क्षेत्र के निवासी भोला दत्त चंदोला, कमलेश रावत, धीरेन्द्र चिनवान का कहना है कि थराली-देवाल मोटर सड़क पर पानी निकासी के लिए नालियों की उचित व्यवस्था नही होने के कारण तमाम गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा हैं। जिससे नगर क्षेत्र में गुजरने वाले राहगिरों को को काफी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है कि इसके बाद भी इस पर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने नगर लोक निर्माण विभाग और पंचायत थराली से अविलंब नालियों के निर्माण कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

इधर,  नगर पंचायत थराली के अधिशासी अभियंता टंकार कौशल का कहना है नालियों के मरम्मत की व्यवस्था की जा रही है साथ ही नालियों की सफाई की व्यवस्था लगातार जारी है। जल्द ही इसका स्थाई समाधान किया जाएगा।

 

वहीं निर्माण खंड लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता अजय काला का कहना हैं कि थराली-देवाल मोटर सड़क पर क्षतिग्रस्त नालियों के नव निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *