गोपेश्वर (चमोली)। आम आदमी पार्टी ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध करवाए जाने को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन एडीएम विवेक प्रकाश को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके अभाव में चमोली जिले के गंभीर किडनी रोग के पीड़ित मरीजों को श्रीनगर, अथवा ऋषिकेश जाना पड रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बाहरी अस्पतालों में जाना मुश्किल हो रहा है। कई मरीज नियमित डायलिसिस न होने के कारण और भी गंभीर होते जा रहे है। गरीब, बुजुर्ग तथा ग्रामीण पृष्टभूमि के मरीजों को बाहरी अस्पतालों में जाना मुश्किल हो रहा है। इस तरह उन्हें जोखिम के बीच डायलिसिस करना पड़ता है। इसलिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में डायलिसिस यूनिट की स्थापना की जानी चाहिए ताकि मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही जीवन रक्षक उपचार मिल सके। यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष अनूप सिंह रावत, कुलदीप सिंह नेगी, सूरज गडिया, भवान सिंह चौहान, दयाल सिंह बिष्ट, दिलबर सिंह फरस्वाण आदि की ओर से सौंपा गया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

