खबर को सुनें

देहरादून। उत्तरकाशी के बड़कोट में पुलिसकर्मी द्वारा यात्रियों को परेशान किये जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो का पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने संज्ञान लेते हुए उपरोक्त प्रकरण की जांच कराए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी को निर्देशित किया था। जाँच में कानि. 113 ना.पु. अंकुर चौधरी, थाना बड़कोट का होना पाया गया है, जिसको तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। सुरक्षित एवं सुगम यात्रा हेतु उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है। चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस “अतिथि देवो भवः” की थीम पर कार्य कर रही है। यात्रा के दौरान श्रदालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जायेगी। पुलिस की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!