पोखरी (चमोली)। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा ने थाना पोखरी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत को परखा। रविवार को राणा ने पोखरी थाना परिसर, कार्यालय व्यवस्था, मालखाना, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रागार, सीसीटीवी व्यवस्था व साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए उन्होंने थानाध्यक्ष देवेन्द्र पंत को आवश्यक निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं व शिकायतों के शीघ्र निस्तारण, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने, मालखाने के सुव्यवस्थित रख-रखाव, ड्यूटी के दौरान अनुशासन व सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष देवेन्द्र पंत, एएसआई देवेन्द्र सिंह, भरत सिंह टोलियां, विनोद कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

