खबर को सुनें

देहरादून, 4 अप्रैल, देहरादून के नागरिकों द्वारा गांधी पार्क में एक सभा की गई जिसमें देहरादून में बढ़ते अपराध और हत्याओं के प्रति चिंता जताई गई, वक्ताओं ने पुष्कर धामी सरकार को कानून व्यवस्था में पूरी तरह से असफल बताया ।

युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा देहरादून जहां लोग रिटायरमेंट के बाद शांति से रहने के लिए चुनते थे वो आज अपराध की नगरी बन गया है । आज देहरादून पश्चिमी यूपी, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब से आए अपराधियों की शरणस्थली बन गया है । भाजपा सरकार ने पूरी तरह से उत्तराखंड को माफियाओं और अपराधियों के हाथों में सौंप दिया है । महिला मंच की कमला ने कहा हमने देहरादून में ऐसा अपराधिक माहौल पहले कभी नहीं देखा था जो पिछले कुछ वर्षों में देख रहे हैं । देहरादून महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहरों में एक बन गया है, भाजपा सरकार ने हर चौराहे पर शराब के ठेके खोल दिए है और पूरे देहरादून शहर का माहौल खराब कर दिया है ।

ब्रिगेडियर(रि.) सर्वेश डंगवाल ने कहा कि देहरादून में हाल ही हुई ब्रिगेडियर जोशी की हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है । उन्होंने कहा कि पुष्कर धामी उत्तराखंड me अपराध को रोकने में पूरी तरह नाकामयाब रहे हैं, उनका मुख्यमंत्री कार्यकाल अपराध के लिए जाना जाएगा ।

सामाजिक कार्यकर्ता सुजाता पॉल ने कहा कि भाजपा सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है । देहरादून में अपराध बेखौफ घूम रहे हैं, हत्याएं और अपराध कर रहे हैं, आए दिन देहरादून में कोई ना कोई अपराध की घटनाएं हो रही हैं और शासन-प्रशासन नाम की चीज दिख नहीं रही है ।

युवा सूरज नेगी ने कहा कि देहरादून में आय दिन अपराध की घटना होना बहुत ही गंभीर विषय है । आज देहरादून अपराध और अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है और देहरादून के लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ।

सभा को पंकज क्षेत्री, प्रकाश थपलियाल, हरेंद्र कनेरी द्वारा संबोधित किया गया । 

इस सभा में मौजूद लोगों ने धामी सरकार अपराधियों की यार, धुरंधर नहीं छछूदर है, अपराध रोको, देहरादून बचाओ जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज किया ।

इस सभा में निर्मला बिष्ट, विमला कोली, अनिल डोभाल, पंकज उनियाल, सुमित थपलियाल आदि कई नागरिक मौजूद रहे ।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *