खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ मे अवैध नशे का कारोबार और उससे बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी को लेकर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर विभिन्न संगठनों व महिला समूहों के साथ मिलकर जुलूस प्रदर्शन कर थाने का घेराव किया। नगरवासियों ने नशा तस्करों को शीघ्र धर दबोचने व नशे पर पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने की मांग की। थाना परिसर मे धरना व नारेबाजी के उपरांत पुलिस अधीक्षक को भेजकर नगर मे अवैध नशे के कारोबार मे लिप्त व्यतियों/तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, नशे के अड्डों की पहचान कर उन्हें नष्ट करने, विद्यालय, सार्वजनिक स्थानों एवं आवासीय क्षेत्रों मे नियमित गश्त एवं छापेमारी करने तथा नगर मे यातायात नियमों को कठोरता से लागू करने की मांग की गई है। ज्ञापन मे कहा गया है कि यदि 15 दिनों के अंदर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पुनः आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए विवश होंगें। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

जुलूस प्रदर्शन मे पूर्व पालिका सभासद एवं भाजपा नगर अध्यक्ष अमित सती, व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, पूर्व अध्यक्ष श्रीराम डिमरी समेत नगर पालिका के सभासदगण, ब्यापार संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या मे नगर के सभी वार्डों की महिला मंगल दल व महिला समूहों ने भाग लिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *