खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के कनकचैंरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनता ने एक ज्ञापन शुक्रवार को मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को भेजा है।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा के नगर मंडल मंत्री बलवीर सिंह का कहना है कि कनकचैंरी के पास ही कार्तिक स्वामी का मंदिर है। जहां हर वर्ष हजारों की संख्या में देश नहीं अपितु विदेशों से भी पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं वहीं क्षेत्र के आसपास कई गांव भी इससे जुड़े है। यहां पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए एक भी चिकित्सालय नहीं है। किसी भी प्रकार की बीमारी के  उपचार के लिए लोगों को तथा पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सीएचसी पोखरी आना पड़ता है जो कनक चैरी से 13 से 14 किलोमीटर की दूरी है। ऐसे में इस क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कनकचैंरी में एक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मांग की है।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!