खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के योग प्रशिक्षितों ने सरकार से योग को विद्यालयी शिक्षा में अनिवार्य विषय घोषित करने की मांग उठाई है। प्रशिक्षितों ने बुधवार को मांग को लेकर सरकार के बुद्धि-शुद्धि के लिये गोपीनाथ मंदिर में हवन किया।

योग प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के अध्यक्ष संदीप शाह, प्रभारी सचिव शांति प्रसाद नौटियाल ने कहा कि सरकार एक ओर योग बूते भारत के विश्व गुरु बनने का दावा कर रही है। दूसरी ओर योग के प्रसार को लेकर किये जाने वाले कार्यों की अनदेखी कर रही है। कहा कि लम्बे समय से प्रशिक्षित सरकार से योग को अनिवार्य विषय घोषित करने की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार मांग पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते देहरादून विधानसभा परिसर से लेकर सभी जिलों में प्रशिक्षित आंदोलनरत है। कहा कि संगठन की ओर से आगामी 17 दिसम्बर को मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन की उपाध्यक्ष मंजूलता, मीडिया प्रभारी रोहित बिष्ट, रंजीता, संगीता, ललिता रौतेला, गायत्री, गीता, अमिता आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!