थराली (चमोली)। चमोली जिले के पिण्डर घाटी के थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकास खंड को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी की थराली ब्लाॅक कमेटी ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा है। साथ ही आपदा प्रभावितों को मुआवजा की राशि दस लाख करने तथा आपदा ग्रस्त क्षे का का वैज्ञानिक तरीके से ट्रीटमेंट करने की मांग की गई है।
कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद रावत, मनोज चंदोला का कहना है कि पूरा पिंडर क्षेत्र आपदा की चपेट में है क्षेत्रवासी आपदा से सहमें हुए है। क्षेत्र का हर गांव आपदा से त्रस्त है ऐसे में पूरे क्षेत्र को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए ताकि क्षेत्र का सही ढंग से पुर्नस्थापना हो सके। साथ उन्होंने सोल क्षेत्र और थराली सूना के ग्रामीणों की सुविधा के लिए वैली ब्रिज के निर्माण, देवाल में कुलिंग् वाण मे क्षतिग्रस्त मोटरमार्ग के सुधारीकरण के साथ ही सुयालकोट भूसखलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट की मांग, आपदा प्रभावितो को दी जाने वाली मुआवजा राशि बढाकर 10 लाख रुपये करने, सुयालकोट भूसखलन जोन का ट्रीटमेंट करने, वाण-कुलिंग मोटरमार्ग का सुधारीकरण की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद रावत, मनोज चंदोला, बलवीर नेगी, लाखन सिंह रावत, संदीप पटवाल, उमेश पुरोहित, जितेंद्र सिंह शामिल थे।

