खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के सूकी और भलगांव के ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से गांव में हो रहे भूस्खलन के सुधारीकरण कार्य करने की मांग उठाई है। मंगलवार को ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि यदि शीघ्र गांव के भूस्खलन की रोकथाम को लेकर कार्रवाई नहीं की जाती तो यहां बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।

जोशीमठ ब्लॉक के भलगांव ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला, हीमा देवी, हरीश भट्ट और हुकम सिंह ने बताया कि गांव में बीती 17 और 18 अक्तूबर को हुई बारिश के दौरान भूस्खलन सक्रीय हो गया है। जिससे यहां ग्रामीणों के खेतों के साथ गौशाला क्षतिग्रस्त हो गय हैं। वहीं भूस्खलन से गांव के 73 परिवारों के आवासीय भवन भी खतरे की जद में हैं। जिसे लेकर लगातार प्रशासन से भूस्खलन जोन में सुरक्षा कार्य करने की मांग की जा रही है। जिससे ग्रामीण अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से सिंचाई विभाग की ओर से तैयार 3 करोड़ की योजना को स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र सुधारीकरण कार्य करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने शीघ्र मामले में कार्रवाई न किये जाने पर चुनाव बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है। इस मौके पर नैन सिंह, पंकज भट्ट, लज्जू देवी, कुंती देवी, मंगसीरी देवी, गोविंद सिंह, ऊषा देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!