खबर को सुनें

थराली (चमोलीं)। चमोली जिले के सिमली-ग्वालदम हाईवे पर  कुमांयू-गढ़वाल को जोड़ने वाले बादामगद नाले पर निर्मित 45 मीटर लम्बाई एवं 12 मीटर चैड़ाई के स्थाई पुल राष्ट्र को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वर्चुअल माध्यम से देश को समर्पित किया।

मंगलवार को शुरू हुए इस पुल के निर्माण से सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजर्माग जिला बागेश्वर और अल्मोड़ा को जोड़ने वाले इस हाईवे पर इस पुल के निर्माण के बाद आवागमन में पर्यटकों के साथ ही यात्रियों को सुगमता होगी। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि इस पुल के निर्माण के बाद अब लोगों को आवाजाही में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न  कार्यक्रम चला रही है। जिसका सभी को लाभ मिल रहा है। इस मौके पर पर कमांडर 21 बीआरटीएफ, मनीष कपिल कमान अधिकारी 66 आरसीसी मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!