खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। महाविद्यालय गोपेश्वर में शुक्रवार को सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में दीप्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में दीप्ति ने प्रथम, साधना ने द्वितीय और गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में संचाली, हिमांशी, रीना, आरजू, प्रिया के ग्रुप ने प्रथम, दीया, मुस्कान, मोहित, अंकित, दिगम्बर के ग्रुप ने द्वितीय एवं संतोष, रामकिशोर, गुंजन, विजय, सूरज के ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए प्राचार्य प्रो. कुलदीप सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश भर में 17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक एसडीजी सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सतत लक्ष्य विकास के टिकाऊपन की मांग करता है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जगमोहन नेगी, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. रंजू बिष्ट, डॉ. प्रियंका उनियाल, डॉ. ललित तिवारी, डॉ. रचना टम्टा, डॉ. वंदना लोहनी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मनीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!